कानपुर
रिटायर सीडीओ कर्मी को लूटकर फरार हुई पत्नी
कोयला नगर में एक वृद्ध रिटायर सीओडी कर्मी को लूटकर उसकी पत्नी फरार हो गयी। सीओडी कर्मी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने तीन दिन पहले ही पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाली महिला से शादी की थी। शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन नकदी व जेवरात समेत पांच लाख के माल को लेकर भाग गई। पीड़ित ने चकेरी थाने में मामले की शिकायत की है।
सीतापुर निवासी 62 वर्षीय हरीश कुमार शुक्ला रिटायर सीओडी कर्मी ने बताया कि वह किराए के मकान में अकेले रह रहे थे। साथ ही नौकरी के दौरान वे सनिगवां में एक किराये के मकान में रहते थे। तभी उनकी मुलाकात दूसरे मकान में किराये पर रहने वाली करीब 45 वर्षीय महिला पूजा जोशी के साथ हुई। इसके बाद दोनों में बातचीत होती थी। हरीश शुक्ला ने बताया कि महिला ने शादी कर देखभाल का झांसा दिया। 11 फरवरी 2025 को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। हरीश कुमार ने बताया वह महिला को लेकर सनिगवां में किराये के मकान में रहने लगे। दो दिन रुकने के बाद तीन लाख रुपये और दो लाख की के जेवर लेकर वह फरार हो गई।
काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने चकेरी पुलिस में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
