ब्लाक सरसौल के उपकेंद्र प्रेमपुर में 11 वर्ष से 19 वर्ष की स्कूल न जाने वाली किशोरियों की एनीमिया की जांच हेतु कैंप का आयोजन

 

 

18 अक्टूबर 2024 को बाल विकास परियोजना सरसौल कानपुर नगर के अंतर्गत चिन्हित 11 से 19 वर्ष की स्कूल नि जाने वाली किशोरियों की एनीमिया की जांच हेतु कैंप का आयोजन उपकेंद्र प्रेमपुर में किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत बड़ागांव एवं पूरनपुर में संचालित केंद्रो की चिन्हित 11 वर्ष से 19 वर्षकी किशोरियों की एनीमिया एवं शुगर की जांच श्री दुर्गेश मिश्रा लैब टेक्नीशियन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल द्वारा की गई जिसमें मोहिनी एवं हर्षिका किशोरी बालिकाएं सीविअर एनीमिक पायी गयी।

सुश्री दीपाली सिंह CHO उपकेंद्र प्रेमपुर ग्राम पंचायत बड़ागांव सरसौल द्वारा किशोरियों की स्वास्थ्य जांच की गई एवं किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान आने वाली कठिनाइयों का निवारण व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया आयरन की गोलियों के सेवन करने का तरीका बताया और आयरन की गोली दी गई। CHO द्वारा मोहिनी एवं हर्षिका को सीएससी सरसों संदर्भित किया गया कांति , बेसिक हेल्थ वर्कर उपकेंद्र प्रेमपुर द्वारा किशोरियों को पोषण आहार संबंधी, एनीमिया को दूर करने उपाय बताते हुए किशोरियों को जागरूक किया गया है।क्षेत्रीय सुपरवाइजर मंजू रानी कुशवाहा द्वारा किशोरियों को नियमित आहार में आयरन प्रचुर मात्रा में मिलने वाले खाद्य पदार्थों को खाने के प्रति जागरूक किया गया ।सभी किशोरियों दी गई गोलियों का साप्ताहिक सेवन आवश्यक रूप से करने की सलाह दी गई । जिसके फल स्वरुप आपका ब्लड में हिमोग्लोबिन में बढ़ोतरी होगी जिससे आप स्वस्थ रहेंगी।

38 किशोरियों को सेनेटरी पैड, आयरन सिरप एवं पेट के कीड़े की गोलियों का वितरण किया गया और उनका सेवन करने का तरीका बताया गया। कैंप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती शिव कांति उर्मिला उत्तम नीलम रानी विमला देवी, रेखा देवी, गीता देवी रेखा निगम चमेली इत्यादि कार्य0 एवं सहायिकाओ द्वारा अपने केदो से चिन्हित किशोरियों को उपकेंद्र तक बुलाकर लाने में अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *