दिनांक 12 अक्टूबर 2024

 

*लोग मेरी बात सुनेंगे जरूर लेकिन मेरे मरने के बाद*

*डॉ राम मनोहर लोहिया*

*डॉ लोहिया की नीतियां आज भी प्रासंगिक है*

 

*डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर डॉक्टर लोहिया की दाम बांधो नीति पर चलकर मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण पाना संभव है*

*हाजी फजल महमूद*

 

कानपुर 12 अक्टूबर समाजवादी आंदोलन के महानायक महान समाजवादी चिंतक समाजवादी पुरोधा डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर आज समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के कार्यकर्ताओं एवं पीड़ीए मिशन युवा टीम का दाम बाधों सम्मेलन सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय साथ नवीन मार्केट में दोपहर 2:00 बजे आरंभ हुआ

 

जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया

 

पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वप्रथम महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संगठन के पदाधिकारी के साथ डॉ राम मनोहर लोहिया के चित्र पर माल्या अर्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

 

दाम बाधों सम्मेलन को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर राम मनोहर लोहिया कहते थे कि लोग मेरी बात सुनेंगे जरूर लेकिन मेरे मरने के बाद डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की दाम बाधों हिमालय बचाओ नर नारी सामान्य अंग्रेजी हटाओ भारत पाक महासंघ जैसी नीतियों आज भी प्रासंगिक है डॉक्टर लोहिया एक दूरदर्शी नेता थे भविष्य में घटने वाली घटनाओं के बारे में उन्हें पहले से एहसास हो जाता था

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि डॉक्टर लोहिया की नीतियों पर चलकर देश व समाज से छुआछूत जाति धर्म को समाप्त कर समाज में आखिरी पंक्ति में बैठे लोगों को आगे बढ़ने का अवसर और खुशहाली प्रदान किया जा सकता है आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की नीतियों को अमली जामा पहनकर समाजवाद व समाजवादी सिद्धांतों को आगे बढ़ाकर पीड़ीए मिशन को महत्व दे रहे हैं डॉक्टर लोहिया लघु उद्योगों के पक्षधर थे डॉक्टर लोहिया की दाम बाधों नीति पर अमली जामा पहनकर उसे लागू किया जाए तो महंगाई पर नियंत्रण पाना संभव है दाम बाधों नीत पर चलकर किराना की कुछ वस्तुओं पर 18% जीएसटी लगती है यदि उसे घटकर चार प्रतिशत कर दी जाए तो जनता को काफी राहत मिल सकती है

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे कहा कि डॉक्टर लोहिया की रग रग में समाजवाद रचा हुआ बसा था आज का नौजवान डॉक्टर लोहिया को भूलता जा रहा है जबकि आज के नौजवानों को डॉक्टर लोहिया के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है क्योंकि नौजवान ही देश का भविष्य होते हैं

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल

महमूद ने आगे बताया कि डॉक्टर लोहिया कहते थे जिंदा कौमे में 5 साल इंतजार नहीं करती है कितनी भी विषम परिस्थितियों रही हो लेकिन डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया डॉक्टर लोहिया छात्रों नौजवानों के लिए प्रेरणा स्रोत थे

 

दाम बाधों सम्मेलन में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,आनंद शुक्ला,फकरे आलम अंसारीसुलेखा यादव,दीपक खोटे,मुमताज मंसूरी,अरमान खान,मोहम्मद अरशद दद्दा,हेमंत गुप्ता,अमित चौरसिया,राजेंद्र सोनकर,के के मिश्रा,इशरत इराकी,उमाकांत उमाकांत,आमना बेगम आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।

 

प्रमाणित

शैलेंद्र यादव मिन्टू

वरिष्ठ उपाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *