दिव्यांग महागठबन्धन की बैठक में शामिल हुए दिव्यांग संगठनों के प्रतिनिधि

30 सितम्बर को ईको गार्डेन लखनऊ से मुख्यमंत्री आवास तक शान्ति मार्च प्रदर्शन का निर्णय

कानपुर| दिव्यांग संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले दिव्यांग महागठबन्धन की बैठक एच ब्लाक चौराहा शनि मंदिर के हुई| बैठक में उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजनो का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठनो के प्रतिनिधियों ने भाग लिया|

बैठक में दिव्यांग उत्पीड़न के मामलों में निन्दा प्रस्ताव प्राप्त हुआ, वहीं लखनऊ में लम्बे समय से लेखपाल पद पर चयनित दिव्यांगों के समर्थन में 30 सितम्बर को ईको गार्डेन से मुख्यमंत्री कार्यालय तक शान्ति मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया जायेगा | बैठक में दिव्यांगजन अधिनियम 2016 लागू करवाने, दिव्यांगजन को नौकरी, रोजगार, स्वास्थ, शिक्षा, सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी के लिए समाजिक समानता कानून बनवाने, दिव्यांग पेंशन 5 हजार रूपया प्रति माह करने, दिव्यांग उत्पीड़न के मामलों में कार्यवाही न करने वाले थाना प्रभारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के मांग की गयी|

बैठक को सम्बोधित करते हुए दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार और अधिकारी दिव्यांगजनों के साथ दमनकारी अभियान चला रहे है | लम्बे समय से ईको गार्डन लखनऊ में धरना दे रहे लेखपाल पद पर चयनित दिव्यांगजनो को नियुक्ति न देना अन्याय है| उन्होने कहा कि दिव्यांग उत्पीड़न के मामलों में पुलिस रिपोर्ट नहीं दर्ज करती है | 8 वर्षों बाद भी दिव्यांगजन अधिनियम धरातल पर लागू नहीं हो पाया, नौकरी, रोजगार, स्वास्थ, शिक्षा, सुरक्षा की गारन्टी सरकार नहीं दे पा रही है|

वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 54 लाख दिव्यांगजनों को दिव्यांग महागठबन्धन एक मंच पर लाकर सरकार को अपने वोट बैंक की ताकत का एहसास करायेगा|प्रवक्ता आनन्द तिवारी ने कहा कि अब लड़ाई आर पार की होगी| जरूरत पडी तो रेल रोको, जेल भरो आन्दोलन भी शुरू किया जायेगा|

आज कि बैठक में महागठबन्धन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद श्रीवास्तव, महासचिव वीरेन्द्र कुमार, प्रवक्ता आनन्द तिवारी, तन्यमय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, संगठन सचिव राजकुमार यादव, सचिव माता प्रसाद, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, वैभव दीक्षित मनोज त्यागी, राम आसरे पाण्डेय, गुड्डी दीक्षित आदि शामिल थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *