*कानपुर शहर के लिए ई रिक्शा बना काल*

 

*ई रिक्शा चालक यातायात नियमों की उड़ा रहे हैं धज्जियां*

 

*तेज़ आवाज़ में बजाते हैं अश्लील गीत और लहराते हुए चलाते हैं ई रिक्शा*

 

हद तो तब हो गई। जब भरे बाज़ार में ई रिक्शा ने महिला को मारी टक्कर

कानपुर में ई रिक्शा चालकों का आतंक सर चढ़ के बोल रहा है। शहर में अधिकतर नाबालिग ई रिक्शा चालक दिखाई देते हैं। शासन प्रशासन मौन है। बेपरवाह ई रिक्शा चालक तेज़ रफ्तार से रिक्शा दौड़ते रहते हैं। चमनगंज थाना क्षेत्र में एक तेज़ रफ्तार से आते हुए ई रिक्शा ने मारी महिला को ज़ोरदार टक्कर।

 

महिला सड़क पर मुंह के बल गिर पड़ी। जब तक राहगीर महिला को उठाते। ई रिक्शा चालक रिक्शा सहित भाग निकला। महिला को गंभीर चोटें आई हैं।

 

ई रिक्शा शहर के लिए काल बना हुआ है। जहां मन में आता है।

 

वहां चालक ई रिक्शा रोक के सवारी उतारते व बैठाने लगता है।

अब तो ई रिक्शा पर माल भी ढोया जा रहा है।

यातायात नियमों को ताख में रख कर ई रिक्शा चालक शासन प्रशासन को मुंह चिढ़ा रहे हैं।

 

हर चौराहे पर ई रिक्शा का झुंड लगा रहता है।

यदि यातायात नियमों का पालन न करने वाले ई रिक्शा चालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नही की गई।

 

लोगों का सड़क पर चलना दूभर हो जायेगा। और दुर्घटनाओं की फेहरिस्त जारी हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *