*कानपुर के बच्चे देश मे अपना नाम रोशन करे- (कुलदीप यादव चाइनामैन गेदबाज)* *राष्ट्र रत्न सम्मान-2024*

 

एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया की कानपुर टीम के तत्वावधान मे विश्वकप टी-20 विजेता टीम के सदस्य व भारत के किक्रेट टीम के *चाइनामैन गेदबाज कुलदीप यादव, कोच कपिल पाण्डेय, रोवर्स क्लब के संरक्षक साजन राय,रोवर्स क्लब के निवर्तमान अघ्यक्ष अनिल राय*,*सुरेन्द्र अवस्थी को *राष्ट्र रत्न सम्मान-2024* से *डेरा रेस्टोरेंट, साई काम्प्लेक्स, डबल रोड डिफेंस कालोनी जाजमऊ* मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भानू प्रकाश शुक्ला के गीत ओठो पर सच्चाई रहती है के देश भक्ति गीत गाकर मंत्रमुग्ध किया। कुलदीप यादव ने अपने सम्बोधन मे कहा कि 17साल बाद विश्व कप टी-20 जीतने पर जो खुशी व आनन्द महसूस हुआ, वह एक यादगार बन गई। कानपुर के बच्चे देश मे अपना नाम रोशन करे। आगामी श्री लंका मे भी अपना प्रदर्शन जारी रखेगे। एक किकेटर के लिए डीम होता है भारतीय टीम के लिये खेलना व वल्र्ड कप जीतना मेरा वह सपना पूरा हुआ। कोच कपिल पाण्डेय ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आगामी श्री लंका की सीरीज मे भी वह अपना शानदार प्रदर्शन करेगे। रोवर्स क्लब के संरक्षक साजन राय ने कहा कि कुलदीप यादव अब आलराउंडर बनकर उभरेगे, आशा ही नही हमे पूर्ण विश्वास है कुलदीप मे एक आलराउंडर की प्रतिभा छिपी है। रोवर्स क्लब के निवर्तमान कप्तान अनिल राय ने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन की कानपुर टीम ने हम लोगो को सम्मानित किया, हम ह्दय से आभार व्यक्त करते है। मंच का संचालन विनोद मिश्रा ने किया। एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के जग महेंद्र अग्रवाल, कमल सिंह यादव और दिलीप कुमार मिश्रा ने कुलदीप यादव को तिरंगा रूपटटा व राष्ट्र रत्न सम्मान-2024 से सम्मानित किया।कोच कपिल पाण्डेय, रोवर्स क्लब संरक्षक साजन राय व निवर्तमान अघ्यक्ष अनिल राय, सुरेन्द्र अवस्थी को भी तिरंगा रूपटटा व राष्ट्र रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया। एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि एंटी करप्शन एक अन्तरराष्ट्रीय संस्था है,जिसमे देश व विदेश के लोग जुड़कर कार्य कर रहे है। भारत मे भष्टाचार को समाप्त करने के लिए नवयुवको को लगातार जागरूक करती आ रही है। डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर जग महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि संस्था समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित करके मनोबल बढ़ाने का भी कार्य करती है। सीनियर प्रेस सेकेट्ररी कमल सिंह यादव ने कहा कि संस्था मे रिटायर्ड पुलिस प्रशासन अफसर,सेना के जवान,शिक्षक और समाज सेवी नवयुवको को जागरूक करके भष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए लगातार जागरूक कर रहे है,समाज के सम्पन्न लोगो को आगे आकर ऐसी संस्था की मदद करनी चाहिए। इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जग महेंद्र अग्रवाल, कमल सिंह यादव, अरूण अग्रवाल, सनी जायसवाल, विनोद मिश्रा, राकेश ओझा,ममता मिश्रा, शिव देवी अग्रहरि (सीमा), के के शुक्ला, सुशील बाजपेई, हरीश जायसवाल यश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

*सामूहिक विवाह के लिये 51 हजार दान दिया*

 

एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया की कानपुर टीम ने ओम जन सेवा संस्थान की अघ्यक्ष शिव देवी अग्रहरि (सीमा) 11 गरीब कन्याओ की सामूहिक विवाह के लिये 51 हजार रूपये की घनराशि चाइनामैन गेदबाज व विश्व कप टी -20 के विजेता सदस्य कुलदीप यादव, ममता मिश्रा,मीना सिंह यादव,विनीता मिश्रा ने भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *