ऑपरेशन त्रिनेत्र के हाथ लगी एक और सफलता

 

दादानगर पुल से दो शातिर टप्पेबाज दबोचे गए

 

16 मई 2024 को रात 10 बजे गोल्डन टी कंपनी फजल गंज से विमला सिंह के साथ टप्पेबाज़ी की गई।फजल गंज पुलिस टप्पेबाज़ो की तलाश में जुटी थी।फिर थानाध्यक्ष फजल गंज सुनील सिंह को उन टप्पे बाज़ो की सूचना मिली। सूचना के आधार पर सुनील सिंह ने पुलिस दल के साथ दबिश देकर दो शातिर टप्पेबाज़ो को गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त जावेद अख्तर उर्फ चिकना व मोहम्मद अकरम के पास से एक पैंडल युक्त मटर माला, एक जोड़ी कान का सितारा व एक जोड़ी झुमकी बरामद हुआ।दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के उपरांत अदालत में हाज़िर किया जा रहा है।इस गिरफ्तारी में फजल गंज थानाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुनीत शर्मा, लोकेंद्र सिंह, राम कृष्ण मिश्र,महिला उप निरीक्षक यू टी मुस्कान गंगवार,हेड कांस्टेबल ब्रजपाल सिंह व लवकुश मिश्रा का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *