1- पर्यावरण का प्रबंधन एवं संरक्षण पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

कानपुर नगर, दया नन्द गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी विषयक इंवायरमेंट मैनेजमेंट इन इंडिया सबकॉन्टिनेंट मैनेजमेंट वैदिक पीरियड, प्रिसेंट सेनिरिओ में फिरोज गाँधी कॉलेज रायबरेली से आए मुख्य वक्ता डॉक्टर आदर्श कुमार जी, (रिटायर्ड प्राचार्य) ने अपने व्याख्यान मे बताया की वेदो मे निहित ज्ञान के द्वारा हम अपने पर्यावरण का प्रबंधन एवं संरक्षण कैसे कर सकते है। उन्होंने 12 राशियों से संबंधित पौधों का भी उल्लेख किया।

प्रो विवेक कुमार (एचबीटीयू) कानपुर ने अपने व्याख्यान मे वैदिक तथा आधुनिक काल के खाद्य पदार्थों की तुलना की। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो अर्चना वर्मा ने छात्राओ का उत्साह वर्धन किया।

संगोष्ठी के द्वितीय दिवस मे प्रो जितेन्द्र मोहन डी ए वी कॉलेज कानपुर तथा डॉ नवीन गुप्ता ने जलवायु परिवर्तन पर अपने विचार व्यक्त किये। संयोजिका प्रो अर्चना श्रीवास्तव ने संगोष्ठी के विषय पर प्रकाश डाला। प्रो वंदना निगम, इंचार्ज IQAC, प्रो सुगंधा, प्रो अलका उपस्थित रही। मूल विषय प्रवर्तन डॉक्टर पारुल , द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर निधि ने किया। विभाग की प्रवक्ता डॉ ज्योती एवं डॉ वित्तम भी उपस्थित रही। धन्यवाद ज्ञापन प्रो विजय द्वारा दिया गया। इस अवसर पर परास्नातक और स्नातक छात्राओं द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत किये गए तथा पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें वर्तीका सिंह, जानवी वाजपेयी, दिव्ययांशि सिंह, तफसीर फातिमा एवं अरीशा हसन छात्राएं विजयी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *