इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्र ने विकास के लिए मांगा वोट

 

कानपुर। कानपुर संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दल कांग्रेस के उम्मीदवार आलोक मिश्रा ने कांग्रेस, आप और सपा कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जीत के लिए हुंकार भरी। मतदाताओं से विकास के नाम पर वोट मांगा। उन्होंने कहा कि जाम, पेयजल आदि की समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें वोट दें।

गठबंधन प्रत्याशी आलोक मिश्रा सुबह आठ बजे गुमटी गुरूद्वारे पर अरदास में शामिल हुए। इसके बाद नौ बजे पाण्डुनगर में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट की। यहां उन्होंने कहा कि संविधान बचाने के लिए और कानपुर की तरक्की के लिए उन्हें वोट दें। दोपहर 12 बजे तिलक हाल में सपा- कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने इसके बाद हालसी रोड स्थित दोपहर 12:30 बजे जायका रेस्टोरेंट में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें कानपुर के विकास के लिए पूरी शिद्दत से इस चुनाव में जुटना है और प्रत्येक समर्थक मतदाता का वोट पोल कराना है। दोपहर तीन बजे ईदगाह कालोनी स्थित गीता विद्या मंदिर में पहुंचकर कार्यकर्ताओं संग बैठक की। कार्यकर्ताओं से कहा कि इस समय आपसी मनभेद और मतभेद को भूलकर एकजुट होने का है। हमें हर हाल में इस चुनाव को जीतना है तभी इस देश की और कानपुर की तरक्की होगी। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे श्याम नगर स्थित न्यू हंस मंदिर सुविधा बाजार में बैठक की। शाम पांच बजे श्याम नगर में 83-सी. रामपुरम पर चाय पर चर्चा की। इसके बाद आजाद नगर स्थित मुस्कान पार्टी लॉन में आई.टी. मंच पर कानपुर व्यापार मंडल से भेंट की। वहीं शाम साढ़े पांच बजे दर्शनपुरवा स्थित पप्पू निवास में होली मिलन समारोह में शामिल हुए। इसके बाद नौबस्ता स्थित संजय गांधी नगर में कार्यकर्ताओं संग बैठक की। फिर मोकम सिंह के यहां पर चाय पर चर्चा की। शाम छह बजे शास्त्री नगर में होली मिलन समारोह में शामिल हुए, जहां कार्यकर्ताओं संग बैठक की। इसके बाद शाम सात बजे जवाहर नगर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में होली मिलन समारोह में शामिल हुए। फिर रावतपुर स्थित आनंद नगर में समस्त नागरिकों के साथ बैठक की। इसके बाद रात आठ बजे लाल बंगला स्थित काली बाड़ी चौराहा में होली मिलन समारोह में शिरकत की। इसके साथ ही उन्होंने जीत की हुंकार भरी। इस दौरान सपा के जिला अध्यक्ष फजल महमूद, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी, मंजीत सिंह, राजेंद्र मिश्रा, बबलू भैया, नीरज द्विवेदी, रामजी द्विवेदी, सुशील तिवारी, जीतू तिवारी, उमेश तिवारी, आसिफ कादरी, वरुण जायसवाल, राघवेंद्र सिंह रजत, रोहित यादव, गौरव पाल व रामजी शुक्ला आदि कार्यक्रता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *