कानपुर

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कन्या शक्ति पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा के उत्तर जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने बताया कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी द्वारा जो बयान दिया गया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है हिंदू शक्ति या मातृशक्ति को कोई भी मिटा नहीं सकता है उनकी विद्वेश पूर्ण नीति के चलते आज कांग्रेस की यह दुर्गति हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा मातृ शक्ति का सम्मान किया है और उसे सर माथे पर लगाया है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए आज कार्यालय में मातृशक्ति की पूजा करने के साथ ही कन्या भोज का भी आयोजन किया गया है इस मौके पर कन्याओं को भोजन करने के साथ ही उनको सम्मानित भी किया जाएगा। श्री पांडे ने कहा कि हिंदू धर्म में हम लोग शक्ति की पूजा करते हैं नारी शक्ति का ही रूप है और असुरी शक्तियों को समाप्त करने के लिए मातृशक्ति की संघर्ष करती है और आंसुरो का नाश करती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *