कानपुर

 

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोक सभा चुनाव से पहले दिए गए नारे अबकी बार 400 पर से जहा विपक्ष की रातों की नीद हराम हो गई।वही भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की महिलाओ ने आज नारी शक्ति मैराथन दौड़ का आयोजन कर मोदी जी के सपना आपकी बार 400 पर सीट दिलाने के लिए पुरजोर मेहनत शुरू कर दी।इसी कड़ी में कानपुर के सिविल लाइंस स्थित महत्मा गांधी कालेज के गेट से मैराथन दौड़ का आयोजन कर आम जन मानस से अपील की है की इस देश की आधी आबादी महिलाएं अपने मत का प्रयोग मोदी के आह्वान पर करेंगी।क्योंकि मोदी सरकार ने महिलाओ को सशक्त करने के लिए बहुत से काम किए है।अब वो महिलाएं तीसरी बार मोदी जी को 400 से अधिक सीट जीता कर प्रधान मंत्री बनाने का मन बना चुकी है।मोदी सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ है और महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है।बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा निकाली गई।नारी शक्ति मैराथन दौड़ के माध्यम से कानपुर वासियों को प्रेरित करेंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *