आज दिनाँक 23 फ़रवरी, 2024 को अपरान्ह 12:00 बजे, मर्चेंट्स चेम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा एक प्रेस-वार्ता आयोजित की गयी गयी। आयोजित प्रेस-वार्ता में (सेवानिवृत्त) मेजर गौरव आर्या जी (भारतीय सेना के दिग्गज, चाणक्य अकादमी के संस्थापक) के सम्मान में दिनाँक 26 फरवरी, 2024 को सायं 05:30 बजे आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम तथा मेजर गौरव आर्या जी की उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।

 

प्रेस-वार्ता को मर्चेंट्स चैम्बर के श्री आशीष चौहान एवं चैम्बर के सचिव-श्री महेंद्र नाथ मोदी ने सम्बोधित करते हुए निम्नलिखित जानकारियाँ दी कि:

 

मर्चेंट्स चेम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश की स्थापना जे.के. संगठन के प्रमुख स्वर्गीय लाला कमलापत सिंघानिया द्वारा सन 1932 में की गई थी। मर्चेंट्स चेम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश अपने उद्देश्यों की पूर्ति हेतु इसके स्थापना वर्ष से ही व्यापार, वाणिज्य एवं उद्योग समुदाय के विकास हेतु सदैव तत्पर रहा है। मर्चेंट्स चैम्बर में प्रत्येक तरह के कार्यक्रम जैसे वाणिज्य व उद्योग, सांस्कृतिक तथा समयानुरूप गणमान्यों के स्वागत – सम्मान के कार्यक्रम आयोजित किये गए है। इसी श्रृंखला में चैम्बर ने इस बार मेजर गौरव आर्य जी के सम्मान में सत्र आयोजित किया है जिसमें हमारे चैम्बर के सदस्यों को मेजर साहेब का विशेष अनुभव व ज्ञान प्राप्त होगा।

 

कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए अपना पंजीकरण https://forms.gle/9gkf5FFGXA5k8wWv9 लिंक पर करवा सकते हैं जो की निशुल्क है।

 

हमें यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि मर्चेंट चैंबर आफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री अभिषेक सिंहानिया जी के अथक प्रयासों के बाद यह संभव हो पाया है कि (मेजर) गौरव आर्या जी का सानिध्य चैम्बर के उद्यमियों व व्यवसाईयों तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पेशेवर व्यक्तियों को प्राप्त होगा तथा मेजर आर्या जी अपने अनुभव, ज्ञान व अन्य नई विधाओं से हम समस्त जन को परिचित कराएंगे जिसका उपयोग वह अपने दैनिक जीवन तथा कार्यशैली में कर सकेंगे।

 

(सेवानिवृत्त) मेजर गौरव आर्या जी भारतीय सेना के अनुभवी लेखक और सार्वजनिक मंच पर अपना वक्तव्य देने वाले वक्ता हैं। आपके पास भारतीय सेना, शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनियों, मीडिया परामर्श और सार्वजनिक भाषण सहित 29 वर्षों का अनुभव है। मेजर आर्या जियो पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी मामलों पर डिजिटल पत्रिका में चाणक्य फोरम के संस्थापक हैं। मेजर आर्या रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क में रणनीतिक मामलों के वरिष्ठ सलाहकार संपादक भी हैं। एक सार्वजनिक वक्ता के रूप में वह राष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय सहकारी और संस्थागत कार्यक्रमों में भी बोलते हैं। आप नेतृत्व, प्रेरणा, टीम निर्माण, रणनीतिक मामलों, राष्ट्रीय सुरक्षा, क्षमता निर्माण व अन्य पर अपनी विशेष राय व्यक्त करते हैं। आपने विभिन्न टेडएक्स (TEDx) कार्यक्रमों में बात की है और अक्टूबर 2017 में, उन्हें कश्मीर मुद्दे पर यूके (U.K.) संसद में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था। आपको शीर्ष संस्थानों और कॉरपोरेट द्वारा नेतृत्व, समय प्रबंधन, टीम निर्माण, उद्यमिता, कहानी कहने, व्यवहार संबंधी अपेक्षाएं, वास्तविक जीवन के सबक और बहुत कुछ जैसे विभिन्न विषयों पर उनके साथ जुड़ने के लिए अक्सर आमंत्रित किया जाता है। मेजर आर्या जी का मानना है कि भारतीय सेना में सीखे गए सबक, अनुशासन, अनुभव व ज्ञान वास्तविक जीवन तथा कॉर्पोरेट जीवन के शीर्ष प्रबंधन के हित में निहितार्थ होते है। साथ ही इन समस्त अनुभवों व ज्ञान का कॉर्पोरेट जगत के लिए प्रासंगिक होने के लिए आपके सत्रह साल का कॉर्पोरेट अनुभव और पांच वर्षों का मीडिया एक्सपोजर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *