नेताओ व अधिकारियों की भीड़ इक्टठा कर पारदर्शिता के नाम पर आसरा आवास योजना में किया गया भ्रष्टाचार

 

ज्वाइन्ट पुलिस कमिशनर से जांच कि मांग

 

भ्रष्टाचार के खिलाफ 12 फरवरी को जिलाधिकारी कार्यालय पर शुरू होगा खाट बिछाओ – अधिकार दिलाओ आन्दोलन

 

कानपुर | प्रशासन दिव्यांगजनो का आरक्षण खत्म नहीं कर सकता | संविधान में दिये गये अधिकारों को केवल विधायीका ही खत्म कर सकती है | प्रशासनिक अधिकारियों को ये अधिकार नहीं है | इसके बावजूद आवास योजना में दिव्यांगजनो का आरक्षण खत्म करना विधायीका व संविधान का अपमान है | जब संविधान में सभी को अलग अलग आरक्षण दिया गया है , तो कोई प्रशासनिक अधिकारी उसके विपरित काम कैसे कर सकते है | ये बात आज ज्वाइन्ट पुलिस कमिशनर से राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने उनके कार्यालय में आसरा आवास योजना में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच कि मांग करते हुये कही |

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन ज्वाइन्ट पुलिस कमिशनर आनन्द प्रकाश तिवारी को सौंपा | उन्होंने ज्ञापन मुख्यमंत्री को भिजवाने के साथ ही जिलाधिकारी से इस बावत बात कर कार्यवाही का भरोसा दिया है|

उधर वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनो को पात्रता के आधार पर सत प्रतिशत आवास नहीं मिला तो अगले 12 फरवरी को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर खाट बिछाओ – अधिकार दिलाओ आन्दोलन शुरू किया जायेगा | ये तब तक चलेगा जब तक दिव्यांगजनो को उनका अधिकार नही मिल जाता | जिला प्रशासन के अधिकारियों के पास समय है, अगर वो नहीं चेते तो परिणाम गम्भीर होंगे | दिव्यांगजन को उनका अधिकार दिलाने के लिये हम किसी भी हद तक जा सकते हैं |

आज ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, अरविन्द सिंह, कमलेश कुमार सिंह, वैभव दीक्षित, गौरव कुमार, गुड्डी दीक्षित, अर्जुन कुमार, अब्दुल रऊफ, आशिष कुमार, महेश चन्द्र साहू, दिलिप कुमार आदि शामिल थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *