राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने विधायक सुरेन्द मैथानी को सौपा ज्ञापन

 

सभी दिव्यांगजन को मिलेगा आवास – सुरेन्द मैथानी

 

कानपुर | राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आसरा आवास योजना में दिव्यांगजन व ओ०बी०सी० का आरक्षण खत्म करने के विरोध में आन्दोलन की घोषणा कर दी है|

प्रथम चरण में विधायक सुरेन्द मैथानी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया | दुसरे चरण में सयुक्त पुलिस आयुक्त को ज्ञापन भेजा जायेगा | तिसरे चरण में जिलाधिकारी कार्यालय में खाट विछाओ – अधिकार दिलाओ आन्दोलन शुरू किया जायेगा| विधायक सुरेन्द मैथानी ने अधिकारियों से बात कर आस्वस्त किया कि किसी दिव्यांग के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा और आसरा आवास योजना में सभी को आवास दिलाया जायेगा| इस सम्बन्ध में अधिकारियों से बात की जायेगी |

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि अधिकारी सरकार की मंशा के बिपरीत काम कर रहे है | दिव्यांगजनों की अनदेखी बिल्कुल बरदास्त नहीं किया जायेगा |

उन्होंने आरोप लगाया है कि जिन लोगों के नाम आसरा आवास योजना में लाटरी में निकाला गया था उनके नाम आवंटन लिस्ट से गायब है | गुड्डी दीक्षित, विश्वनाथ सिंह, गौरव , बैभव दीक्षित इसके उदाहरण हैं| ये सभी लोग आवंटन के दिन एच०बी०टी०यू० में लाटरी के दौरान मौजूद थे और इनका नाम लाटरी में डाला गया था|आवंटन लिस्ट में इनका नाम नहीं है |

वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनो को सत प्रतिशत आवास मिलना चाहिए, लेकिन यहाँ तो दिव्यांगों के आरक्षण पर ही डकैती डाली जा रही है|

आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, अरविन्द सिंह, कमलेश कुमार सिंह, वैभव दीक्षित, गौरव कुमार, गुड्डी दीक्षित, अर्जुन कुमार, अब्दुल रऊफ, आशिष कुमार, महेश चन्द्र साहू आदि शामिल थे |

भवदीय

वीरेन्द्र कुमार

राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *