चक्रवाती तूफान टाक्टे के असर और पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

चक्रवाती तूफान टाक्टे के असर और पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। टाक्टे तूफान ने देश के तटीय क्षेत्रों में तो कहर बरपाया ही, बुधवार को दिल्ली में भी इसने 70 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। मई का अधिकतम तापमान जहां 70 साल में सबसे कम दर्ज किया गया, वहीं बारिश ने छह साल का रिकार्ड तोड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी दिल्‍ली, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर बताया है कि अगले सोमवार तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।

टाक्टे के चलते दिल्ली में टूटा 70 साल का रिकार्ड

दिल्‍ली में बुधवार को मई का अधिकतम तापमान 70 साल में सबसे कम दर्ज किया गया। बारिश ने भी छह साल का रिकार्ड तोड़ा। देश की राजधानी में 24 घंटे से भी अधिक समय तक बारिश लगातार जारी रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी दिनभर बादल छाए रहने व हल्की बारिश की संभावना जताई है। राजधानी दिल्ली में बारिश का दौर मंगलवार देर रात ही शुरू हो गया था। बुधवार को दिनभर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का सिलसिला दिन भर चलता रहा। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 16 डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 1951 के बाद मई माह का यह सबसे कम अधिकतम तापमान है। इससे पूर्व 13 मई, 1984 को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *