अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लाजवाब मौसम में हजारों की संख्या में लोग ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दीप प्रज्वलन कर व तिरंगे गुब्बारे को हवा में उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ मंच पर महापौर प्रमिला पांडेय, एडीजी आलोक सिंह, जिलाधिकारी विशाख जी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि जिस धरती पर हमने जन्म लिया है यह योग की धरती है। यह समर्पण की धरती है। पहले के समय में ऋषि मुनि लोग योग करके अपने को स्वस्थ रखते थे। उसी पद्धति को आज हम वापस ला रहे हैं। आज 21 जून के माध्यम से हम लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे हैं। समय के साथ-साथ व्यक्ति का विकास होता है। आजकल लोगों के अंदर धैर्य नहीं है। दूसरों की बातें सुनने की क्षमता रखें, तभी आत्मबल मजबूत होगा।आर्ट ऑफ लिविंग योगा टीम के बंगलुरु आश्रम से आए प्रदीप कुमार पाठक ने लोगों को योग कराया और उन्होंने योग के महत्व को भी बताएं। सबसे पहले उन्होंने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, स्वशासन, अनुलोम विलोम, कपालभाति और ओम का उच्चारण कर आया। योग गुरु ने हर आसन के बारे में पहले लोगों को उसके फायदे बताएं इसके बाद योगा कराया। उन्होंने कहा कि योग ने लोगों को जोड़ने का काम किया है। इसके अनंत फायदे हैं। योग करने वाले स्वयं के स्वभाव में व्यवस्थित होते हैं। यह एक ऐसा मार्ग है जो दुखो को भी दूर करता है।योग करने आए लोगों को प्रशासन की ओर से पौधे बांटे गए। इससे लोगों में और उत्साह रहा। रिमझिम बरसात में लोगों ने योग दिवस का जमकर लुत्फ उठाया। नीबूं, आम, केले, पपीते और कई तरह के पौधे वितरति किए गए।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्टेडियम को तिरंगे रंग में सजाया गया। यहां का नजारा देख सभी कुछ पल के लिए देशभक्ति के रंग में डूब गए, जब कार्यक्रम में देशभक्ति के गीत गाए गए तो स्टेडियम का माहौल और भी शानदार हो गया। यहां पर जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से योग उत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें शहर के सभी वरिष्ठ अधिकारी, नेतागण और खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से योगा मैट की व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *