*मीडिया अपडेट-*

दिनांक 10/06/2023 को समय करीब 13:00 बजे ग्राम तिलसरी खुर्द से सिमरन पुत्री रामचंद्र पासवान उम्र करीब 3 वर्ष का मुंडन कराने हेतु लोडर संख्या UP 78FT 5460 से जय गुरुदेव आश्रम गए थे। मुंडन कराने के उपरांत वापसी आते समय हाथी गांव से सरसौल स्टेशन मार्ग पर लोड़र अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार लगभग 21 यात्री घायल हो गए जिनको प्राथमिक उपचार हेतु स्थानीय लोगों एवं पुलिस और एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी सरसोल लाया गया बाद प्राथमिक उपचार लगभग 4 लोगों को अन्य जांच हेतु काशीराम अस्पताल रेफर किया गया है। पारिवारिक जन मौके पर उपस्थित आ गए हैं। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *