प्रेस नोट
आज दिनांक 25/04/2022 को गोविन्द नगर विधानसभा के विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने, मा. जितिन प्रसाद जी, मा. मंत्री जी, लोक निर्माण विभाग ,उत्तर प्रदेश, लखनऊ को
(नं-1) गोविन्द नगर विधानसभा अन्तर्गत, जनहित में अतिआवश्यक रतनलाल नगर को दबौली वेस्ट से जोड़ने हेतु, ऊपरगामी रेलवे सेतु, का निर्माण
(नं-2)गोविन्द नगर स्थित अर्मापुर से दादा नगर इण्डस्ट्रियल एरिया को जोड़ने वाले अति व्यस्त तथा वर्षाें पुराने मार्ग पर एक उपरगामी सेतु, के निर्माण के सम्बन्ध में एक मांग पत्र प्रेषित किया।

पत्र में विधायक ने कहा कि, हमारी गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत, रतनलाल नगर एवं दबौली वेस्ट दोनों ही घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं। परन्तु रेलवे ट्रैक होने के कारण इन्हे जोड़ने का कोई भी मुख्य मार्ग आज तक नही बना हुआ है और लाखों की संख्या का प्रतिदिन आवागमन इस स्थल से उस स्थल तक रहता है। यह कानपुर नगर का मुख्य इण्ड्रस्ट्रियल एरिया वाला क्षेत्र है। जहाँ पर सैकड़ों छोटी/बड़ी फैक्ट्रियां स्थापित है और कई बड़ी कम्पनियों की स्थापना, उक्त क्षेत्र में ही प्रस्तावित हैं।
विधायक ने कहा कि, इस क्षेत्र के इण्ड्रस्ट्रियल स्टेट होने के कारण, अस्पताल/कॉलेज/स्कूल, बाजार आदि इस क्षेत्र में स्थापित नही है। यह सघन आबादी वाला क्षेत्र होन के कारण बच्चों की शिक्षा एवं आवश्यक कार्य हेतु यहाँ के निवासियों को दूसरे स्थान तक पहुँचने में लगभग 10 से 12 कि.मी की दूरी तय करना पड़ता है। उक्त दूरी को तय करने में 1 से 2 घण्टे तक लग जाते है। चूँकि, इस मार्ग पर सदैव जाम की भीषण स्थिति बनी रहती है। जो, महिलाओं/बच्चों और बुजुर्गो के लिये अत्यन्त कष्टदायी होता है।
विधायक ने बताया कि, कई बार संज्ञान में आया है कि, वृद्ध आदि की स्वास्थ्य स्थिति अत्यधिक गम्भीर होेने के कारण उपचार हेतु, अस्पताल पहँुचने से पहले ही दुखद सूचना प्राप्त हो जाती है। जो कि, अत्यन्त दुखदायी होता है।
विधायक ने कहा कि, उपरोक्त स्थल पर, अतिआवश्यक रतनलाल नगर एवं दबौली वेस्ट से जोड़ने हेतु एक ऊपरगामी रेलवे सेतु, का निर्माण करा दिया जाये तो, इस पुल के निर्माण से, 10 से 15 कि.मी. तक दूरी जो कि, 1 से 1.5 में तय की जाती है। वह मात्र 5 से 10 मिनट में तय की जा सकेगी। जिससे कानपुर महानगर की लगभग लाखों की जनता लाभान्वित होगी।
विधायक ने कहा कि, गोविन्द नगर विधानसभा अन्तर्गत, जनहित में अतिआवश्यक रतनलाल नगर को दबौली वेस्ट से जोड़ने हेतु, ऊपरगामी रेलवे सेतु का निर्माण जनहित में कराये जाने का कष्ट करें।

विधायक ने मा मंत्री जी से कहा कि, यह भी संज्ञान देना चाहता हूँ कि, गोविन्द नगर स्थित अर्मापुर नहर पुलिया के नीचे से दादा नगर इण्डस्ट्रियल एरिया को जोड़ने वाला सीधा मार्ग है। और इस मार्ग में प्रतिदिन भारी संख्या में राहगीरों का आना- जाना बना रहता है। जिसमें फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर/महिलायें और स्कूल जाने वाले बच्चे और बालिकायें भी होती है। उक्त मार्ग पर दिल्ली हाबड़ा अति व्यस्त रेल मार्ग है जिस पर कोई फाटक नही बना हुआ है। परन्तु यह मार्ग छोटा होने के कारण लोग इस मार्ग का उपयोग करने हेतु, मजबूर रहते हैं। जिसके कारण कई बार रेलवे क्रासिंग पार करने पर कई अप्रिय घटनायें हो चुकी है और नितदिन ऐसी दुखदायी घटनायें होने की सम्भावनायें बनी रहती हैं।
विधायक ने कहा कि, आपसे विनम्र निवेदन है कि, गोविन्द नगर स्थित अर्मापुर से दादा नगर इण्डस्ट्रियल एरिया को जोड़ने वाले अति व्यस्त तथा वर्षाें पुराने मार्ग पर एक उपरगामी सेतु, का निर्माण कराने का कष्ट करें। जिससे लगभग कई अप्रिय घटनाओं से लोग सुरक्षित रहेंगे और लाखों की आबादी सुलभ ऊपरगामी सेतु, से लाभान्वित भी होगी। मुझे भरोसा है कि, उपरोक्त दोनोे सेतु का निर्माण कराकर, कानपुर की जनता को यह सौगात आप द्वारा जरूर दी जायेगी।
लखनऊ में उक्त माँग पत्र देने वालों में विधायक सुरेन्द्र मैथानी के साथ नगर पार्षद दीपक सिंह अभिनव दीक्षित आदि थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *