कटनी मे आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन मे हजारों ब्राम्हण करेंगे शिरकत

24 अप्रैल को कटनी मे आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन मे हजारों ब्राम्हण करेंगे शिरकत।। आज अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद की अहम बैठक पनकी स्थित त्रिपाठी गेस्ट हॉउस मे सम्म्पन्न हुई। परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात वृहद रूप से चर्चा हुई। मंडल उपाध्यक्ष प्रत्यूष द्विवेदी ने बताया हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी मध्य प्रदेश के कटनी जिले मे अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन होना सुनिश्चित हुआ है। जिसमे पूरे भारत से आये ब्राम्हण शिरकत करेंगे।सम्मेलन मे पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, केरल, तमिल नाड़ु, मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश ,महाराष्ट्र, बिहार,राजिस्थान,मणिपुर,कर्नाटक ,तलंगाना, अन्य राज्यों से आये ब्राम्हणो का समागम होगा। हिन्दु संस्कृति से जोड़े रखने के लिए ब्राम्हण अपने अपने विचारों का आदान प्रदान करेंगे। उत्तर प्रदेश मे पिछले 2 वर्षों पूर्व प्रायागराज मे आयोजित हुआ था। करोना काल के कारण दो वर्ष राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित नहीं हो सका था।बैठक मे पंडित शिवम त्रिपाठी युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का संयोजक बनने पर शपथ ग्रहण कराई गयी। एवं अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद कानपुर की कार्यकारिणी ने फरसा भेट कर सम्मान किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से कृष्ण दास महाराज ,हरी त्रिपाठी, प्रत्यूष द्विवेदी ,प्रदीप मिश्रा,आशीष त्रिपाठी ,कुमार प्रीत पाण्डेय,अभय् दुबे,सञय् तिवारी ,पंकज तिवारी शिवाकांत शुक्ला ,विनीत शुक्ला, आशुतोष मिश्रा, पवन तिवारी,भूपति तिवारी, संजय बाजपेई, कुलदीप तिवारी, निर्मल तिवारी ,भारत शर्मा, इला बाजपेई,रश्मि मिश्रा,हिमन्शु , संजीव बाजपेई, आकाश तिवारी ,शेष नारायण त्रिवेदी, मुकुंद मिश्रा,रमाकांत अग्निहोत्री, अवस्थी, संत मिश्रा,योगेश अग्निहोत्री,के के शुक्ला ,राहुल बाजपेई,अरुण मिश्रा आदि सैकड़ो ब्राम्हणो ने अपना सहयोग प्रदान किया। प्रत्यूष द्विवेदी मंडल उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रबंधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *