उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पहुंचे कानपुर देहात, बाेले- नई शिक्षा नीति को धरातल पर सही से लागू करेंगे
Sat, 02 Apr 2022
प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बे में कार्य कर्ताओं ने फूलमाला व पगड़ी पहना सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया।

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद आगरा जा रहे योगेंद्र उपाध्याय का कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर में स्वागत किया। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक ढाबे में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान गौरव त्रिपाठी ने उन्हें पगड़ी पहना सम्मानित किया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर और नारेबाजी कर जोरदार स्वागत किया। मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में नई शिक्षा नीति को धरातल पर लागू करने का कार्य करेंगे। उच्च शिक्षा को रोजगार परक बनाया जाएगा साथ ही विभिन्न कारणों से बीच में पढ़ाई छोडऩे वाले ड्राप आउट युवाओं को कौशल विकास की ट्रेनिंग करवा कर रोजगार से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश को 34 सालों के बाद नई शिक्षा नीति मिली है। नई शिक्षा नीति के चलते शिक्षा में बड़ा बदलाव दिखना शुरू हो गया है। अब विद्यार्थी सिर्फ डिग्री के लिए पढ़ाई नहीं करेंगे बल्कि उन्हें व्यापक विषय का ज्ञान भी होगा। इस दौरान मनीष तिवारी, शरद द्विवेदी, विनय त्रिपाठी, गौरव मिश्रा, मनीष पांडेय, राजेन्द्र राजपूत, वरुण द्विवेदी, वैभव कांत मिश्रा, मनोज तिवारी, मंजुल मिश्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *