प्रकाशनार्थ 12 मार्च, 2022 कानपुर। आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, पश्चिमी उ0प्र0 एवं उत्तराखंड की द्विवार्षिक आम सभा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद त्रिवेदी की अध्यक्षता में होटल रॉयल क्लिफ, स्वरूप नगर, कानपुर में सम्पन्न हुई

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अथिति के रूप में पधारे पश्चिमी उ0प्र0 एवं उत्तराखंड रीजन के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त मा0 श्री शिशिर झा ने कहा कि वह अपने स्तर पर लंबित संघ की समस्याओं के निराकरण करेंगे। तथा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड स्तर की समस्याओं के समाधान के लिये बोर्ड को लिखा जायेगा। उन्होंने अन्य अधिकारी-कर्मचारी संघो के समन्वय बनने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज की बीजीएम विभाग में कार्य पद्धति में सकारात्मक सुधार हेतु विचार करेगी। उन्होंने बीजीएम की सफलता की कामना हेतु शुभकामना भी दी।
आयकर आयुक्त प्रशासन विजय चड्डा जी ने कहा कि प्रशासन स्तर पर सभी समस्याओं करने में सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा आम सभा की सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रदान दी।

विशिष्ट अथिति के रुप में पधारे शिक्षक विधायक मा0 राज बहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि वह पहले भी अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक संघों के सम्मेलन में आ चुके हैं। उन्होंने उनकी विविध समस्याओं के समाधान हेतु
संघ के ज्ञापन को विधान परिषद में उठाने का आश्वासन भी दिया।
सर्वप्रथम विगत दो वर्षों में दिवंगत सदस्यों के प्रति दो मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना एवं राष्ट्र गान भी विनीता जायसवाल एवं धीरज दीक्षित द्वारा प्रस्तुत किया गया। उसके बाद संघ की ओर से नार्थ जोनल सचिव राज गौरव ने मुख्य अथिति एवं विशिष्ट अथिति शिक्षक विधायक के अलावा अन्य अथितियों में आईटीगोआ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति के अध्यक्ष डॉ सुरेश चंद्र गुप्ता एवं महासचिव शरद प्रकाश अग्रवाल, वाणिज्य कर अधिकारी सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजवर्धन सिंह, कूटा अध्यक्ष डॉ बी0 डी0 पाण्डेय, उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के सर्वेश तिवारी, भा0स्टेट बैंक अधिकारी संघ के अध्यक्ष एस0 एस0 भाटिया एवं मुख्य रीजनल सचिव अरविंद द्विवेदी, नार्थ ज़ोन बीमा नेता राजीव निगम, रेलवे से योगेश ठाकुर, डिफेंस से सुरेश सचान, छविलाल, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी, इंजी0 ए0 एन0 द्विवेदी, पुलिस कल्याण समिति के प्रदेश महामंत्री अविनाश पाठक, उ0 प्र0 केंद्रीय कैंटीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र तिवारी एवं महासचिव एस0 के0 सिंह आदि का स्वागत किया।
डॉ सुरेश चंद्र गुप्ता, राजवर्धन सिंह, जितेंद्र गुप्ता, जे0पी0 सिंह, शांतनु बनर्जी आदि वक्ताओं ने अरविंद त्रिवेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर अपनी शुभकामनाएं देते हुये आईटीगोआ के सफल अधिवेशन की बधाई दी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वय समिति के गठन में आईटीगोआ की महत्वपूर्व भूमिका की सराहना व्यक्त की।

इसके बाद महासचिव राघवेंद्र ने संघ की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुये प्रमुख प्रस्तावों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि कर निर्धारण की समय सीमा को 31 मार्च से आगे बढ़ाया जाए। आयकर अधिकारियों की पदोन्नति की समय सीमा निश्चित की जाए। फेशलेस कर निर्धारण के क्षेत्रों को समायोजित किया जाए। पर्याप्त संख्या में जूरिसडिक्शन कर निर्धारण अधिकारी के कार्यालय को बढ़ाया जाय तथा छोटे स्टेशन को बड़े स्टेशनो में समायोजित किया जाये।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद त्रिवेदी ने उपस्थित कई अधिकारी एवं कर्मचारियों संघों के प्रमुख पदाधिकारियों का कर्मचारी एवं अधिकारी हितों के मुद्दों पर संघर्ष करने में सहयोग लेने एवं उनको अपना सहयोग देने का आश्वासन देते हुये कहा कि विभाग इस समय बड़े बदलाव की ओर अग्रसर है जिसके लिये सही तस्वीर रखने में आईटीगोआ का मुख्यालय अपनी भूमिका निभाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने में अपनी यूनिट के वरिष्ठ सेवानिवृत एवं सेवारत सभी लोगों का संघ के उत्थान हेतु उनके योगदान हेतु आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने पदोन्नत आयकर अधिकारियों के साथ हो रहे भेदभाव जैसे ट्रांसफर पोस्टिंग पर, प्रमोशन पर, विभागीय वाहनों के उपयोग पर आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रथम सत्र के अंत में अन्य संघो एवं पूर्व वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान भी किया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, पश्चिमी उ0प्र0 एवं उत्तराखंड की आगामी सत्र 2022-24 हेतु निर्विरोध नव निर्वाचित पदधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की जानकारी चुनाव आयुक्त राकेश मिश्रा द्वारा देते हुये उन्हें शपथ दिलायी गयी।
शपथ लेने वाले नवनिर्वाचित कमेटी में अध्यक्ष अरविंद त्रिवेदी, उपाध्यक्ष – एस0 के0 वर्मा, ओ0पी0 सिन्हा, संगीत बंसल, के0 के0 शुक्ला महासचिव राघवेंद्र सिंह, अतिरिक्त सचिव – राज गौरव, संयुक्त सचिव – एस0 बी0 मिश्रा, विवेकानंद, वीरेंद्र कुमार सहायक सचिव – गीता टंडन कपूर, महेंद्र कुमार, शरद प्रकाश अग्रवाल,शक्ति कृष्ण शुक्ला वित्त सचिव-राजेश तिवारी लेखा परीक्षक मुकेश कुमार आदि रहे।
इसके अलावा बीस कार्यकारिणी सदस्य में अनिल कुमार गुप्ता, अनिल कुमार पटेल, अरविंद कटियार, अवधेश कुमार, ए0डी0 किशोर, कुणाल श्रीवास्तव, मनीष कुमार, श्रीमती मनीषा अग्रवाल, मनोज कुमार मिश्रा, राकेश मेहरोत्रा, राम शंकर, रवी शंकर त्रिपाठी, आर0 के0 त्रिपाठी, संजीव कुमार द्विवेदी, सत्येंद्र कुमार, उपेंद्र सिंह, वागीश चंद्र मिश्रा, विनोद कुमार त्रिपाठी, विवेक सिंह एवं तरुण सैनी आदि भी रहे।

इस अवसर पर संघ के पूर्व पदाधिकरियों एवं सदस्यों के साथ-साथ का कानपुर, देहरादून, मेरठ, मुजफ्फर नगर, सहारनपुर, गाज़ियाबाद, नोयडा, आगरा, औरैया, इटावा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा झांसी, ललितपुर आदि पूरे पश्चिमी उ0प्र0 एवं उत्तराखंड के विविध ब्रांच / स्टेशनों से भारी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्यगणों में अतुल चतुर्वेदी, विजय नारायण, धनेश कमल, अंजनेश मित्तल, भानु प्रताप सिंह रौतेला, विशम्भर झा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभा का सफल संचालन शरद प्रकाश अग्रवाल एवं आभार राजेश तिवारी द्वारा व्यक्त किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *