दस विधानसभा सीटों में सात पर भाजपा (BJP) ने बड़ी जीत हासिल की है

कानपुर नगर की दस विधानसभा सीटों में सात पर भाजपा (BJP) ने बड़ी जीत हासिल की है। इन सात में से एक सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) की है। बाकी की तीन सीटों पर समाजवादी पार्टी ने विनर बनने का स्वाद चखा। लेकिन यह चुनाव यदि सबसे अधिक किसी प्रत्याशी को टीस देगा तो वह कांग्रेस के कद्दावर अजय कपूर हैं।
अजय कपूर किदवई नगर की विधानसभा सीट-215 पर जीत दर्ज कर रहे थे।ग्राउंड रिपोर्ट में बताया गया था कि मौजूदा विधायक महेश त्रिवेदी के हाथों इस दफा किदवई नगर की सीट खिसक रही है। लेकिन मतदान से ठीक दस दिन पहले ही अचानक अजय कपूर में एक खास किस्म का परिवर्तन देखा गया। उनके व्यवहार में अजीब किस्म का अहम प्रवेश करता गया।
उनके इसी व्यवहार को लेकर कई सालों से उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे कार्यकर्ता तक कट गये। यहां तक की पूर्व विधायक के दाएं-बाएं हाथ कहे जाने वाले लोग तक उनके खिलाफ होकर जीत दर्ज करने वाले भाजपा के महेश त्रिवेदी से जा मिले। इतना ही नहीं अजय कपूर समर्थकों के कई ऑडियो भी वायरल हुए जिनमें साफ-साफ उनके बदले व्यवहार की निंदा की गई।
झोली में जीत से आश्वस्त अजय कपूर का घमंड सिर चढ़कर बोलने लगा था। वह मीडियाकर्मियों तक से सीधे मुँह बात नहीं कर रहे थे। उनके इस बदले व्यवहार से गैर तो गैर अपने भी खासा हैरान थे। यही कारण रहा कि अजय कपूर जीती बाजी भी हार गये। और विरोध के बावजूद भी महेश त्रिवेदी ने मैदान मार लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *