उन्नाव में प्रियंका के काफिले पर बरसा कांग्रेसियों का प्यार, गाड़ी से निकलकर कार्यकर्ताओं का किया आभार

उन्नाव में UP Vidhan Sabha Election 2022 में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के माधौगंज हरदोई जाते समय गंजमुरादाबाद से गुजरने की सूचना पर कांग्रेसियों में उत्साह दौड़ गया। आनन फानन उनके स्वागत के प्रबंध करते हुए कैंप लगाया और माला फूल का इंतजाम कर लिया। कुछ समय बाद उनकी नेता पहुंची पर वो गाड़ी से नीचे नहीं उतरी। बल्कि गाड़ी का सनरूफ खोलकर ऊपर आकर लोगों को अभिवादन किया और फिर उनका काफिला आगे की तरफ बढ़ गया। इससे उन्हें सुनने का मन बना कर इंतजार कर रहे लोगों में निराशा हुई।

सोमवार को माधौगंज हरदोई विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सभा करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से आ रही है। इसकी जानकारी बांगरमऊ विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी आरती बाजपेयी के नेतृत्व में लोग गंजमुरादाबाद नगर के हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित एक गैस एजेंसी के निकट एकत्र होने लगे। जहां फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया जाना था। कुछ ही देर में वहां पार्टी समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। तय समय से करीब दो घंटे विलंब से दोपहर करीब सवा एक बजे प्रियंका वाड्रा का काफिला कार्यक्रम स्थल पहुंचा। जहां उनके पहुंचते ही कांग्रेसियों ने नारेबाजी और पुष्प वर्षा शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं में यह उत्साह देखते हुए प्रियंका गाड़ी का सनरूफ खोल कर उसके बाहर आयी और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस बीच उनपर पुष्प वर्षा भी की गई। इस पर उन्होंने लोगों का हाथ हिलाकर उत्साह बढ़ाते हुए अभिवादन किया और काफिला हरदोई की तरफ बढ़ गया। इससे वहां के लोग जो प्रियंका तक नहीं पहुंच सके वो निराश होकर वापस लौट गये। प्रियंका को सुनने के लिए जमा हुई भारी भीड़ को वह बिना संबोधन किये चली गयी। इससे पार्टी समर्थकों में मायूसी देखी गयी।

15 मिनट तक रही जाम जैसी स्थिति

स्वागत कार्यक्रम समापन होने के बाद जल्दी निकलने की होड़ में आड़े तिरछे फंस गए। इससे 15 मिनट तक जाम की स्थित बनी रही।

माधौगंज में जाम में फंसा काफिला

प्रियंका वाड्रा ने गंजमुरादाबाद में कार्यकर्ताओं को अधिक समय नहीं दिया और माधौगंज की तरफ बढ़ गयी। लेकिन माधौगंज से पहले ही सीएम योगी की जनसभा के कारण उनका काफिला वहां फंस गया। जहां भाजपा के झंडे लेकर खड़े कार्यकर्ताओं ने प्रियंका का भी स्वागत किया। उनका यह भाव देख कर प्रियंका अपनी गाड़ी का सनरूफ खोल कर बाहर आने के लिए विवश हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *