कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की अति आवश्यक बैठक

कानपुर 19 फरवरी, समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की अति आवश्यक बैठक महानगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान जी के आवास में संपन्न हुई।

अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा सरकार ने ईवीएम के माध्यम से बेईमानी की थी, इस बार भाजपा सरकार बेईमानी न कर सके इसके लिए सपा कार्यकर्ता मतदान के दिन सायंकाल 6:00 बजे से मतगणना 10 मार्च तक ईवीएम रखने के स्थान (स्ट्रांग रूम) के बाहर लगातार 24 घंटे तैनात रहेंगे, 6 घंटे के अंतराल में कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की ड्यूटियाँ लगाई जाएंगी।

कल मतदान के दिन सभी वार्ड के अध्यक्षों के साथ उनकी पूरी कमेटी घर-घर जाकर वोट डलवाएगी और भाजपा के वोटरों को भी सपा की नीतियां, योजनाएं बताते हुए सपा के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे।

ईवीएम की सुरक्षा हेतु हर विधानसभा से एक पदाधिकारी भी पर्यवेक्षक/ प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया:

सीसामऊ विधानसभा- नरेंद्र सिंह (पिंटू ठाकुर), उपाध्यक्ष
आर्य नगर नगर विधानसभा -अभिषेक गुप्ता (मोनू), महामंत्री
छावनी विधानसभा – श्री निशांत मलिक, उपाध्यक्ष
गोविंद नगर विधानसभा – श्री सुभाष द्विवेदी, उपाध्यक्ष
किदवई नगर विधानसभा- श्री गोपाल अग्रवाल कोषाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *