केवल भाजपा सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रही हैं

कानपुर 18 फरवरी 2022
भाजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने माल रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सपा अपनी ज़मीन बचाने की लड़ाई लड़ रही है, बसपा अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही रही है, कांग्रेस केवल उपस्थिति दर्ज कराने की लड़ाई लड़ रही है केवल भाजपा सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रही हैं। अखिलेश यादव के पुलिस के ऊपर दिए गए बयान की उन्होंने कड़ी निंदा की। एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के वरिष्ठ नेता लड़के हैं गलती हो जाती है कि बात कह चुके हैं, उसी परंपरा को आर्यनगर के सपा विधायक ने आगे बढ़ाते हुए तुलसीदास रचित रामचरितमानस के सुंदर कांड का अपमान किया है। वार्ता में आनंद दुबे, आलोक वर्मा, मोहित पाण्डेय थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *