कानपुर की 10 विधानसभा सीटों में से सात भाजपा,दो सपा और एक कांग्रेस के पास है

कानपुर की 10 विधानसभा सीटों में से सात भाजपा,दो सपा और एक कांग्रेस के पास है। भाजपा पर उसके कब्जे वाली सात सीटों को बचाने एवं शेष तीनों विस सीटों पर जीत का परचम फहराने का दबाव है
तो सपा के ऊपर अपनी गंवाई सीटें फिर से हासिल करने की चिंता हैं।बिल्हौर, बिठूर, कल्याणपुर, गोविंदनगर, किदवई नगर, महाराजपुर, घाटमपुर विधानसभा सीटें भाजपा के कब्जे में हैं।
इसमें बिल्हौर से भगवती प्रसाद सागर, बिठूर से अभिजीत सिंह सांगा, गोविंद नगर से सुरेंद्र मैथानी,महाराजपुर से सतीश महाना, घाटमपुर से उपेंद्र पासवान विधायक हैं।इसके अलावा सीसामऊ से सपा के इरफान सोलंकी आर्यनगर से अमिताभ बाजपेई विधायक हैं तो कैंट से कांग्रेस के सोहिल अंसारी विधायक हैं। घाटमपुर और गोङ्क्षवद नगर में उप चुनाव हुए थे। इसमें घाटमपुर की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण के 2020 में कोरोना से निधन के बाद हुए उपचुनाव में उपेंद्र पासवान जीते थे।वहीं 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में सत्यदेव पचौरी के जीतने के बाद उन्हें गोविंद नगर विधानसभा सीट छोडऩी पड़ी थी।
इसके बाद भाजपा के सुरेंद्र मैथानी इस सीट से जीते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *