कानपुर प्रेसक्लब में एक वार्ता

कानपुर 9 अ क्टूबर। उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री हरिश्चंद्र दीक्षित ने नगर निगम के शिक्षक/शिक्षिकाओं की समस्याओं को लेकर आज कानपुर प्रेसक्लब में एक वार्ता की।
वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि तीन साल से अधिक समय से कम कर रहे प्रधानाचार्यों को उनका ग्रेड नहीं दिया गया। कुछ प्रधानाचार्य तो बिना ग्रेड पाए ही सेवानिवृत्त हो गए उनमें रतन शुक्ल नगर निगम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जय करन निषाद का नाम है। कुछ जल्द ही हो जाएंगे उनमें इसी विद्यालय के मानवेन्द्र दत्त पांडे, गांधी स्मारक इण्टर कालेज के अनिल कुमार शर्मा, नगर निगम ई0का0 सिविल लाइंस के श्रीमती तृप्ति अरोड़ा 31 मार्च 22 तक सेवा निवृत्त हो जाएंगे।
महामंत्री ने बताया कि सन 2000 से 10 शिकक्षिकाओं का स्थायीकरण नहीं किया गया है जबकि जी0पी0ऍफ़0 कट रहा है। एल0टी0 वेतन मान के शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हो रही है इस कारण छात्र- छत्राओं का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है।
महामंत्री द्वारा माँग की गई है कि शिक्षकों का लखनऊ की तर्ज़ पर मानदेय बढ़ा कर रु0 30,000,/- किया जाय। संगठन 11 अक्टूबर को पैदल चलकर नगर निगम के मुख्य गेट से सिविल लाइंस स्थित आयुक्त कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री को ज्ञापन सौपेंगे।
वार्ता में राजाराम, अनिल कुमार, मुन्नीदेवी, राजीव शुक्ला, श्रीमती सुप्रिया मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *