“खीरी जनपद में तीन महिलाओं से गैंगरेप”

“इनमें दो सगी बहने, 5 लोगों पर आरोप!पुलिस सीमा विवाद में उलझी!”_

_”महिलाएं सदर कोतवाली पहुची,जहां पर उन्होंने अपने दूर के रिश्ते के नाना और अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म के लगाए आरोप!”_

_”एस.पी.तिवारी/नित्यानंद बाजपेयी”__

लखीमपुर-खीरी। जनपद खीरी में दो सगी बहनों समेत तीन महिलाओं से गैंगरेप का मामला प्रकाश मे आया है।इनमें दो सगी बहनें भी शामिल हैं,इसके अलावा एक अन्य महिला लड़कियों की मौसी है।
बताया जा रहा है कि मामला शुक्रवार का है। दोनों बहनें अपनी मौसी के साथ खेत पर गई थीं। जहां 5 युवकों ने उनके साथ हैवानियत भरे गैंगरेप को अंजाम दिया।पीड़ित महिलाओं ने 5 लोगों पर आरोप लगाया है।फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

“””पीड़ित महिलाओं को खेत में काम करने के बहाने ले गए थे आरोपी!”_

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे खेत में काम करने के लिए बुलाया था।यहां खीरा-ककड़ी के खेत में काम करना था।सगी बहनों के मामा ने बताया कि खेत मे काम करने के बाद जब लड़कियों ने पैसे मांगे तो आरोपियों ने कहा कि पहले हम लोगों से संबंध बनाओ।इसके बाद उसके साथ आए युवकों ने लड़कियों से संबंध बनाए। महिलाओं का कहना है कि युवकों ने हमारे कपड़े भी तार तार कर दिए।हम कोतवाली दूसरे कपड़े पहनकर आए हैं।

मामला संदिग्ध कहीं लेन देन का मामला तो नहीं है!

पीड़ित महिला ने बताया कि खेत में काम करने के बदले रुपये देने की बात हुई थी,लेकिन जब काम खत्म हुआ तो सिर्फ 20 रुपए ही दिए जाने लगे।जब हमने और पैसे मांगे तो हमसे संबंध बनाने की बात कही गई और दुष्कर्म किया गया।पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

_”दो थाना क्षेत्रों में फंसा है गैंगरेप का मामला!”_

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़कियों के मामा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बहरहाल,इस मामले में कोई भी अधिकारी अभी जवाब देने को तैयार नहीं है।बताया जा रहा है कि लखीमपुर कोतवाली सदर और फूलबेहड़ थाना पुलिस अभी सीमा विवाद में ही उलझी हुई है। अभी यह भी जानकारी आ रही है कि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।पीड़ित की तहरीर पर ही अभी कार्यवाही हो रही है।

_”बयानों में अंतर,कार्रवाई जारी!”_

लखीमपुर के पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल ने बताया कि शक्रवार देर शाम पुलिस चौकी मेहवागंज में तीन महिलाओं द्वारा शिकायत दी गई कि उनके दूर के रिश्ते में लगने वाले नाना ने खेत में काम करने के लिए ले गए, लेकिन मजदूरी के बाद उनको कोई भी मेहनताना नहीं दिया गया।

इसी संबंध में आज दोनों पक्षों को पुलिस चौकी महेवागंज पर बुलाया गया था।इसी क्रम में पीड़ित महिलाएं आज सदर कोतवाली पहुंची।जहां पर उन्होंने अपने दूर के रिश्ते के नाना और अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप लगाए है।

आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।अभी बयानों में विरोधाभास भी देखने को मिल रहा है।फिलहाल पीड़ित महिलाओं को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है,जो भी साक्ष्य मिलेंगे।उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *