कानपुर 29 फरवरी 2024

भारतीय जनता पार्टी “विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान” के अंतर्गत आम जनता से अपने घोषणा पत्र के लिए लेगी सुझाव।

पार्टी ने तय किया है कि हर लोकसभा में एलईडी वैन, डिजिटल तथा सुझाव पेटी के माध्यम से आम जनता से अपने चुनावी घोषणा पत्र के लिए सुझाव इकट्ठे किये जायेंगे। एलईडी वैन प्रत्येक लोकसभा में प्रमुख स्थानों पर जाएगी और वहां पर जनता से पत्र के माध्यम से सुझाव भरवा कर जमा किए जाएंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने केशव नगर स्थित भाजपा के क्षेत्रीय मुख्यालय में आज क्षेत्रीय पदाधिकारियों, विभिन्न अभियान प्रमुखों के साथ बैठक में समीक्षा करने के साथ-साथ उक्त बातें कहीं। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो घोषणा पत्र को संकल्प पत्र बोलती है और हमेशा हमने जो वायदे किये हैं जनता से, उनको पूरा किया है चाहें वो राम मंदिर निर्माण हो या आर्टिकल 370 को हटाना, ट्रिपल तलाक का मुद्दा हो या विकास कार्य। उन्होंने बताया कि लोकसभा में एलईडी वैन के अलावा भाजपा सभी जिलों एवं विधानसभाओं में संवाद कार्यक्रम करेगी तथा कोहॉर्ट (COHORT) ग्रुप के माध्यम से विभिन्न व्यावसायिक, वाणिज्यिक एवं अपने-अपने क्षेत्र में प्रमुख लोगों से घोषणा पत्र के लिए सुझाव एकत्रित करेगी। अपने सभी प्रकोष्ठों के माध्यम से भी विधानसभा और जिला स्तर पर कार्यक्रम और गोष्ठियां होगी। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भाजपा घर-घर जनसंपर्क कर रही है। इसमें भी नमो ऐप के माध्यम से सुझाव लिए जाएंगे। पार्टी ने इसके लिए डिजिटल माध्यम का भी प्रयोग करना सुनिश्चित किया है। कोई भी व्यक्ति 9090902024 नंबर पर कॉल करके अपने सुझाव रिकॉर्ड करके भी सीधे पार्टी को भेज सकता है। विभिन्न प्रमुख स्थानों जैसे बाज़ार, बस्ती, साप्ताहिक बाज़ार, मंडी, भाजपा जिला कार्यालय, लोकसभा कार्यालय, कचहरी, कॉलेज आदि जैसे भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सुझाव पेटिकाएँ लगाई जाएंगी। मार्च प्रथम सप्ताह से कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में इस अभियान शुभारंभ होगा। 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव संवाद करेंगे। नारी शक्ति वंदन अभियान के इस लाइव संवाद को पार्टी के लोग चयनित स्थानों पर जनता के साथ लाइव देखेंगे सुनेंगे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बूथ चलो- बूथ जीतो, गांव चलो अभियान, दीवार लेखन अभियान, विस्तारक योजना, नमो एप, युवा चौपाल, नारी शक्ति वंदन, प्रकोष्ठों के क्षेत्रीय सम्मेलन कार्यक्रमों की समीक्षा भी की।

श्री पाल ने “विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान” की जिम्मेदारी क्षेत्र स्तर पर अभियान प्रमुख बनाकर मोहित पाण्डेय, मुकेश मिश्र एवं अचल गुप्ता को दी है।

बैठक में प्रमुख रूप से पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, सुनील तिवारी, पवन प्रताप सिंह, मोहित पाण्डेय, अखिलेश बाजपेयी, पुष्पा तिवारी, अचल गुप्ता, संदीप ठाकुर, आलोक शुक्ला, हर्ष द्विवेदी, आयुष्मान, सुमित, अभिषेक, पंकज, सौरभ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *