Sun, 25 Jul 2021
झींझक कस्बा निवासी एक युवक मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पैदल ही लखनऊ निकला है। शनिवार को भाजपाइयों ने झींझक नहर पुल पर युवक को पगड़ी व पुष्प माला पहनाकर रवाना किया।
कस्बा के द्वारिकागंज मोहल्ले का करुणेश शुक्ला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट करने के लिए भाजपा का झंडा हाथों में लेकर शनिवार को लखनऊ के लिए पैदल रवाना हुआ। नहर पुल पर युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय सह संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कानपुर बुंदेलखंड श्याम मोहन दुबे व मंडल अध्यक्ष सत्यपाल पाल ने पदाधिकारियों के साथ युवक को पुष्प माला व पगड़ी पहनाई।
श्याम मोहन दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रति लोगों का लगाव इस कदर है कि गांव-गांव जाकर युवा भाजपा के कार्यों का बखान कर रहे हैं। करुणेश झींझक से करीब 160 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे हैं।
वहीं करुणेश ने बताया कि उनकी इच्छा काफी समय से मुख्यमंत्री से मिलने की थी, इसे पूरा करने के लिए वह पैदल ही लखनऊ जा रहा है। इस दौरान गौरव दुबे, दिनेश सेंगर, विनोद दुबे, गोपाल अग्निहोत्री, छोटू राठौर, अंकित तिवारी, रोहित कोविंद, अक्षय तिवारी, छोटे शर्मा, गौरव दुबे आदि मौजूद रहे।