शब ए बरात और होली का पावन पर्व एक साथ होने पर प्रशासन ने एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया

कानपुर नगर हमेशा से संवेदनशील शहर रहा है, कानपुर में विधानसभा चुनाव भी बिना किसी विघ्न बाधा के सकुशल संपन्न हुए ,
पुलिस कमिश्नरेट कानपुर के पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना व संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में होली व शबएबारात को सकुशल सम्पन्न कराने एवं कानून/शान्ति व्यवस्था सुदृढ बनाये रखने हेतु सारी रात सहायक पुलिस आयुक्त प्रज्ञान सूक्ष्म प्रकाश तथा ए सी पी मृगांक शेखर पाठक निशांक शर्मा त्रिपुरारी पांडे संतोष कुमार सिंह शिखर आदि समस्त ACP’s तथा सभी थाना प्रभारी चौकी इंचार्ज मय फोर्स के एवं खुफिया विभाग के एल आई यू अफसर भ्रमणशील रहकर,, तथा शहर की यातायात व्यवस्था एडीसीपी राहुल मिठास के नेतृत्व में ट्रैफिक विभाग द्वारा त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराते दिखे.. पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था को देख अखिल भारती उद्योग व्यापार मंडल कानपुर नगर महामंत्री अतुल द्विवेदी ने प्रशंसा की,
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल संगठन महामंत्री रोशन गुप्ता ने पुलिस कमिश्नरेट की त्यौहार व्यवस्था में सक्रियता पर तारीफ की,
कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री संत मिश्रा ने बताया होली का त्योहार शबे ए बारात वा जुमा नमाज एक साथ होने पर प्रशासन के लिए वाकई चुनौतीपूर्ण कार्य था,जिसे सकुशल संपन्न कराया,
कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री अभिषेक पांडे मोनू ने होली का त्यौहार सकुशल संपन्न कराए जाने पर प्रशासन को बधाई दी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *