माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे बोले- पिता लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जेल में किया जा रहा प्रताड़ित

बांदा में पूर्वांचल के माफिया मुख्तार से जेल में मुलाकात के बाद बेटे अब्बास अंसारी और उमर ने प्रदेश सरकार को घेरा। कहा कि सरकार उनके विधायक पिता के मौलिक अधिकारों का हनन कर प्रताडि़त कर रही है। सर्वो’च न्यायालय में सब कुछ लिखित दिया गया है। समय आने पर सभी पर ठीक से कार्रवाई होगी। पिता विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वर्ष 2022 में सत्ता बदल जाएगी। समय आ गया है। जनता खुद कापी जांचेगी।

गुरुवार को मुख्तार अंसारी से मिलकर जेल से बाहर निकले दोनों बेटों ने बताया कि पिता का स्वास्थ्य ठीक है। 60 वर्ष की उम्र होने से कुछ न कुछ दिक्कत जरूर बनी रहती है। ऐसा सभी के साथ होता है। प्रदेश सरकार के अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। उलटी गिनती शुरू हो गई है। ज्यादा दिन परिस्थितियां ऐसी नहीं रहेंगी।

देश में हमेशा से संविधान व लोकतंत्र का बोलबाला रहा है। मौजूदा सरकार सोचती है कि इंसान के मौलिक अधिकारों का हनन कर दें तो वह परेशान हो जाएगा। शायद वह यह नहीं जानती कि इस देश ने अंग्रेजों को लड़कर बाहर निकाला था। हम उस परिवार से हैं, जिन्होंने अंग्रेजों से लड़कर देश को आजादी दिलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *