अधर में लटका कंचौसी ओवरब्रज का निर्माण

कंचौसी रेलवे स्टेशन के पूर्वी किनारे रेलवे ओवरब्रज का कार्य पिछले एक वर्ष से रुका पड़ा है| किसानों के मुआवजे को लेकर किसानों के विरोध के कारण रुक गया था| कुछ दिनों पूर्व फरुखाबाद इकाई द्वारा आई निर्माण सामग्री भी सेतु निगम ने साइड से उठा ली है| ओवरब्रज निर्माण कार्य रुकने व कर्मचारियों द्वारा सामान उठाकर ले जाने से लोगों में पुल के निर्माण की उम्मीद भी खत्म होती नजर आ रही है| जहाँ किसानों के मुआवजा समाधान के लिए पिछले एक वर्ष से कानपुर देहात जिला प्रशासन व मुआवजा प्रबंधन समिति व किसानों के बीच हुई किसानों की सहमत में कोई आज तक समाधान नहीं निकला जिससे निर्माण की उम्मीद का प्रश्न चिन्ह लगा हुआ दिखाई दे रहा है| जिससे रोज क्रासिंग पर लंबा जाम की समस्या निजात मिलने के बहुत कम आसार दिखाई दे रहे हैं| साइड पे निर्माण से जुड़ा कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं है| इससे लोगों में हाल में पुल निर्माण की संभावनाएं खत्म होती दिखाई दे रही हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *